
शीतलहर के कारण अब प्रदूषण मुक्त मैराथन अगले महीने 23 फरवरी को
पटना मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट कोल्ड बेब,जिला दंडाधिकारी के द्वारा जारी अध्यादेश के कारण प्रास्ताविक आत्म प्रकाश योग केन्द्र द्वारा 8 जनवरी के प्रदूषण मुक्त पटना मैराथन को अगले महीने फरवरी तक स्थगित किया जाता है
पटना के साथ साथ पूरे राज्य में कोहरे एवं ठंड के शीतलहर के कारण जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर उक्त निर्णय लिया गया है।
उक्त जानकारी मैराथन के संयोजक सीए शशि भूषण कुमार ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के स्वास्थ कारणों को देखते हुए इस मैराथन को अगले महीने 23 फरवरी को गांधी मैदान में ही आयोजित की जाएगी । सभी रनर को सूचित भी कर दिया गया है।
भवदीय
( आयोजन समिति)