April 18, 2026

JHUMAR 2025

झूमर-2025 अंतर कॉलेज युवा महोत्सव में मिस पौलोमी सरकार की शानदार उपलब्धि
पटना, दिसम्बर 2025 — शास्त्रीय संगीत जगत के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण रहा जब सुश्री पौलोमी सरकार, जो संगीतकार सायक देव मुखर्जी एवं गुरुजी श्री शिबाशीष मुखर्जी की शिष्या हैं , ने राग तोड़ी प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 29 कॉलेजों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए पौलोमी ने शास्त्रीय, लाइट और वेस्टर्न तीनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया — जो अपने आप में एक अद्वितीय उपलब्धि है।
उनके द्वारा प्रस्तुत की गई बंदिश विशेष भावनात्मक महत्व रखती है। यह बंदिश मूलतः सायक देव के गुरुजी पं. मणि प्रसाद जी द्वारा गुरुकुल में सायक को सिखाई गई थी और बाद में इसे सायक द्विवारा विशेष रूप से पौलोमी को सिखाया गया। आज पौलोमी ने इसे जिस गरिमा और निष्ठा से प्रस्तुत किया, उसने परंपरा को जीवित रखा, स्मृतियों को ताज़ा किया और एक संगीत परंपरा को आगे बढ़ाया। सायक देव मुखर्जी ने भावुक होकर कहा — “मुझे आज भी याद है, वह ठंडी दिसंबर की सुबहें, जब पौलोमी ठीक सुबह 5 बजे शास्त्रीय संगीत सीखने आती थी। उसी समय मैंने उसे यह राग तोड़ी और यही बंदिश सिखाई थी। आज जब उसने इसे इतनी श्रद्धा और समर्पण से प्रस्तुत किया, तो मुझे लगा मानो मुझे उसकी ओर से सच्ची गुरुदक्षिणा प्राप्त हुई।”
पौलोमी की यह सफलता न केवल उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।