
https://youtube.com/shorts/PQyFuZesxGY?si=O4vW-yiDBSaRbYDy
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने 5 अप्रैल को आयोजित महादेवी वर्मा सम्मान समारोह के सफल आयोजन पर संगठन के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

राजीव रंजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान समारोह केवल कायस्थ समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य जातियों के प्रतिभाशाली लोगों को भी सम्मानित करने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने इसे समाज में समरसता और प्रतिभा के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की सफलता से संगठन के उत्साह में और वृद्धि हुई है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे।
GKC केवल कायस्थ जाति की प्रतिभा को ही सम्मानित नहीं करता बल्कि अन्य जातियों की प्रतिभा को भी सम्मानित करता है : राजीव रंजन प्रसाद
https://youtube.com/shorts/PQyFuZesxGY?si=O4vW-yiDBSaRbYDy