April 18, 2026
oplus_0
oplus_0

फुलवारी शरीफ (पटना) | 29 नवंबर 2025

पीएनबी शाखा प्रबंधक शारिक असलम बिन इम्तियाज विदाई समारोह के साथ सेवानिवृत्त, महिला कर्मियों ने गीतों से बढ़ाया समारोह का रंग

oplus_0

फुलवारी शरीफ स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में शनिवार को शाखा प्रबंधक शारिक असलम बिन इम्तियाज़ के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान माहौल उस समय भावुक हो उठा जब महिला कर्मचारी कंचन प्रभा, कुमारी साधना सिन्हा, सोनी कुमारी, कुमारी निकेता, अर्चना प्रकाश और सूफिया शाहीन ने गीत गुनगुनाकर अपने वरिष्ठ अधिकारी को यादगार विदाई दी।

oplus_0

शाखा प्रबंधक शारिक असलम बिन इम्तियाज़ ने 36 वर्षों की लंबी बैंकिंग सेवा में संस्थान को महत्वपूर्ण योगदान दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में शाखा का कार्य वातावरण हमेशा सकारात्मक, प्रेरणादायक और ग्राहकों के हित में रहा।

oplus_0

समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकुशलता, सौम्य व्यवहार और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा कर्मचारियों के मार्गदर्शक और ग्राहकों के मित्र की तरह रहे।

आज 29 नवंबर 2025 को वे फुलवारी शरीफ पीएनबी शाखा में शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।