April 18, 2026

SAMARTH NARI SAMARTH BHARAT

oplus_2

महिलाओं को आगे बढ़ने से ही देश खुशहाल हो,गा – माया श्रीवास्तव
समर्थ नारी समर्थ भारत का पांचवीं स्थापना दिवस एवं महिला दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की समाप्ति पर संकल्प सभा का आयोजन ,

oplus_2


समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार , झारखण्ड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने समर्थ नारी समर्थ भारत और महिला दिवस की शुभकामनाएं देती हुई कहीं कि आप सभी को पता होगा ही 1910 में कालरा नाम की महिला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी थी .

oplus_2


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस या महिला दिवस, कामगारों के आंदोलन से निकला था, जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ पूरे विश्व ने भी सालाना जश्न के तौर पर मान्यता दिया,
आगे श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि एक पुरुष शिक्षित होता है एक परिवार शिक्षित होता लेकिन एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है, उदाहरण के तौर पर कहा कि छात्र पति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व के निर्माण में उनकी माता राजमाता जीजा बाई ही थी, सच्चाई यही है कि संस्कारों पहली पाठशाला मां ही होतीं हैं. श्रीवास्तव ने कहा कि
महिला को सम्मान मिलेगा तो अपना राष्ट्र और राज्य खुशहाल होगा। यह अपनी सभ्यता संस्कृति भी है और पौराणिक मान्यता भी है कि जब जब महिलाओं पर अत्याचार हुआ है तब तब राष्ट्र कि अस्मिता पर संकट छाया है
श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की अधिकार के रक्षा के लिए हम सभी महिलाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा जिसमें महिलाये अपने जीवन में आने वाली हर एक चुनौतियों का सामना खुद कर सके.,
मैं हमेशा सभी अन्य राज्यों में जाती रहती हूँ और जो भी बेसहारा महिलाएं हैं उन्हें उनकी हुनर के अनुसार रोज़गार की व्यवस्था करती हूँ ताकि उन्हें उनकी हुनर से उनके रोज़गार से उनकी पहचान मिल सके.
श्रीवास्तव ने कहा कि समर्थ नारी समर्थ भारत का कहना है कि रोटी से रोजगार तक शस्त्र से शास्त्र तक .आज 5 साल पूरा होने तक समर्थ भारत समर्थ नारी ने अपने हिन्दुस्तान में ही नहीं विश्व के अन्य देशों में भी अपना परचम लहराया है
श्रीमती श्रीवास्तव आज संगठन की ओर से पुनाईचक स्थित संगठन के कार्यालय में संगठन की स्थापना दिवस, महिला दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय संकल्प सभा में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित कर रही थी।
आगे श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि हमें भी संकल्प लेने की जरूरत है कि आर्थिक रूप से पिछड़े महिलाओं को उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सुविधा भी दिलाए।
प्रसंकल्प सभा कि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक, मंच संचालन मीरा रानी धन्यवाद ज्ञापन संगीता दुबे ने किया. पुष्पा पाठक ,सरिता सिंह संगीता तिवारी संगीता सिंह अर्चना कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी जुली घोष, पूनम देवी सहित सभी उपस्थित महिलाओं ने
कहीं की
हमारी कोशिश है कि सभी जिलों में जा कर उन बेसहारा को सरकार से मिलने वाली सुविधा प्रदान कराये , साल में कम से कम दस महिलाओं को ऊपर उठाए।संगठन की पाँचवीं स्थापना दिवस
पर उपस्थित सैंकड़ों महिलाओं ने केक काट कर एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशी का इजहार और नाच गाने से लोगों को मन्त्रमुग्ध किया,
संगीता सिंह ,सरिता सिंह नीरू सिंह पल्वी कुमारी, अर्चना झा बेबी देवी ,पूनम देवी ज्ञानदेवी,चुन्नी देवी, सुनीता देवी, राधा कुमारी , गुंजन कुमारी कामनी देवी पूजा देवी , रीता देवी, सोनी देवी ऊषा देवी वीना कारण , मनीषा अंबष्ट,रिंकी दास, कंचन घोष ,सुनीता दुवे ,आराध्या पंडित, सालजा देवी ,ममता रानी, ऋतिका सिन्हा ,अंजू श्रीवास्तव ,अंशिका वर्मा ,राधा सिन्हा ,मीना झा ,प्रीति पाठक , सुविधा,सेन ,निशु घोष संजू देवी, अनीता मिश्रा, रूबी देवी आरती कुमारी, निशा कुमारी रजनी देवी अनुराधा कुमारी, सुगंधा कुमारी ,बबीता देवी, प्रीति घोष ,सैकड़ों महिला उपस्थित थी।