Knowledge of our values and culture is essential: Dr. Sangeeta Sinha
Knowledge of our values and culture is essential: Dr. Sangeeta Sinha
हिंदू नव वर्ष और चैत्र प्रथम प्रतिपदा में अंब्रोसिया अकादमी में भारत माता पूजन और हवन कार्यक्रम किया गया। विद्यालय की निर्देशिका सह कुटुंब प्रबोधन और महिला समन्वय की प्रांत टोली सदस्य डॉक्टर संगीता सिन्हा ने बताया कि भगवान ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना, भगवान विष्णु जी का प्रथम अवतार, राम जी और युधिष्ठिर का राज्याभिषेक के साथ-साथ परम पूजनीय डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जो आर एस एस के संस्थापक हैं उनका जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। डॉक्टर संगीता सिन्हा ने बताया कि बच्चे केवल प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं उनमें संस्कार की कमी हो रही है जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं। बच्चों की प्रथम गुरु मां और प्रारंभिक शिक्षा जहां प्राप्त करते हैं वह विद्यालय होता है। एक प्रयास है कि बच्चे भारत माता, राष्ट्र धर्म संस्कार और संस्कृति को समझें तभी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और संस्कारी बनेगी। इस कार्यक्रम में शिक्षिका सिमरन सिन्हा ,खुशबू कुमारी और संवेदना कुमारी ने सभी बच्चों को रक्षा सूत्र और टीका लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। हवन का कार्य आरंभ छात्रा शैली कुमारी के द्वारा किया गया।https://hindustanaajtak.in/dr-sangeeta-sinha/https://hindustanaajtak.in/dr-sangeeta-sinha/