April 18, 2026

“First arghya (offering) for Sun worship was celebrated at Phulwari Sharif pond, the Chhath festival became a symbol of devo

फुलवारी शरीफ तालाब पर मनाया गया सूर्य पूजा का प्रथम अर्घ्य, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बना छठ पर्व

रजनीश रंजन, फुलवारी शरीफ। छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार की शाम फुलवारी शरीफ तालाब पर श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। चारों ओर छठ मैया के गीतों की गूंज और दीपों की रौशनी से वातावरण भक्तिमय बन गया।

स्थानीय निवासी आदित्य रंजन, विनायक रंजन और शोभित रंजन ने बताया कि छठ पर्व केवल एक पूजा नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का पर्व है, जो लोक और प्रकृति दोनों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों में अनुशासन, स्वच्छता और सामूहिकता का संदेश देता है।

सूर्यास्त के समय व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई थी।

कल प्रातःकाल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा।