April 18, 2026

fashion show

फैशन की दुनिया में बिहार राइजिंग – मिस्टर, मिस और मिसेज़ फैशन शो का हुआ भव्य आयोजन

पटना। श्री बालाजी रिसॉर्ट, मित्र मंडल कॉलोनी, अनीसाबाद में “बिहार राइजिंग मिस्टर, मिस और मिसेज़ फैशन शो” का भव्य आयोजन किया गया। इस शो के आयोजक विशाल सिन्हा थे, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी लोकप्रिय एंकर समीर मलिक ने संभाली।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों और आत्मविश्वास भरे अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया। फैशन, कला और संस्कृति के संगम ने इस शाम को यादगार बना दिया। आयोजन का उद्देश्य बिहार की प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का था ।