वाईएमसी पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया
खगौल। नगर के वाईएमसी पब्लिक स्कूल का 13 वें वार्षिक समारोह एवं क्रिसमिस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन खगौल के ई० सी०रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा कई प्रकार की प्रस्तुति दी गई।इस कार्यक्रम में बच्चों ने गीत,नृत्य, भाषण आदि गतिविधियों को पेश कर अपनी प्रतिभा दिखाई।इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव एवं वार्ड पार्षद प्रशांत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए।इस मौके पर स्कूल के निर्देशक अनिल कुमार एवं रितेश कुमार तथा प्रधानाचार्य अश्विनी सिन्हा,अनन्या सागर तथा अंजलि मैम,खुशबू मैम, लक्ष्मी मिस,स्नेहा मिस,मुस्कान मिस,रज़िया मिस,खुशी मिस,नसीम सर, मंटू सर,कृष्णा सर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में बच्चो को स्कूल की ओर से केक बांटा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के द्वारा विद्यार्थियों को अच्छी प्रस्तुति देने के लिए सम्मानित किया गया।
