जूनियर देहली स्कूल के बच्चों ने छठे वार्षिकोत्सव में दिखाई अपनी प्रतिभा
खगौल। जूनियर देहली स्कूल लेखा नगर ने रविवार को अपना छठा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन बिहारी मिलन मैरिज हॉल में किया गया जिसमें स्कूल के सभी बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि विनय कुमार ठाकुर सेक्रेटरी टू कमिश्नर पटना डिवीजन, सुनील कुमार, पंडित सर्वेश्वर द्विवेदी,डी के पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने जूनियर देहली स्कूल के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूरे होने पर अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने स्कूली जीवन में नैतिक मूल्य के महत्व पर आधारित अपने प्रेरक भाषण से बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने वेलकम डांस, इतनी सी हंसी, गलती से मिस्टेक, टुकुर-टुकुर, डांस रिलेटेड टू महाभारत, स्कूल चले हम आदि गीतों पर नृत्य कर सभी को मोहित कर दिया। इसके साथ ही ड्रामा और स्पीच का भी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल के बच्चों द्वारा कई हार्ट टचिंग सॉन्ग पर डांस व लघु नाटक रहा जिसे देख अन्य बच्चे जागरूक हुए। स्कूल के निदेशक अनादि किशोर प्रणामी व प्राचार्या निर्मला कुमारी ने कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। हमारा विद्यालय सदैव मूल्य आधारित जीवन शैली की शिक्षा पर केंद्रित रहा है। हमलोग खेल – खेल में बच्चों के बीच पढ़ाई का माहौल तैयार कर रहे हैं, हमारे यहां 3 साल के ऊपर के बच्चे की पढाई, खेल – कूद, फ्रेंडली शिक्षक सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी तरह की सुविधाएं व्यवस्थित हैं ताकि कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को लेकर किसी तरह के संशय में नहीं रहे। उन्होंने बताया कि स्कूल में नामांकन या अन्य किसी जानकारी के लिए लोग 7870832545 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति, माता – पिता और अभिभावक उपस्थित रहे।
