फुलवारी में 15 दिवसीय अभिनय नाटय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
फुलवारी शरीफ। नाट्य कला संस्था सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच ,वाल्मी फुलवारी शरीफ पटना द्वारा संस्था के सभागार में आयोजित नाटय- कार्यशाला का उद्घाटन संस्था के सचिव- महेश चौधरी, अध्यक्ष- कामेश्वर प्रसाद, नाट्य निर्देशक- मिथिलेश कुमार पांडे, नवाब आलम वरिष्ठ रंगकर्मी जयप्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के सचिव महेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि 15 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य- कार्यशाला में छात्र/छात्राओं और नाटय कला में रुचि रखने वाले बच्चों को नि:शुल्क नाट्य कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं अभिनय के विभिन्न उपयोगी आयामों से अवगत कराया जाएगा जैसे- संवाद, रूप सज्जा, वस्त्र विन्यास, अभिनय में नाटय प्रदर्शन के लिए कार्यशाला निर्देशक- मिथिलेश कुमार पांडे तथा अन्य प्रशिक्षकों में जयप्रकाश मिश्रा एवं रोहन राज के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वरिष्ट रंगगर्मी नवाब आलम ने कहा सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के द्वारा आयोजित यह 15 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाटक अभिनय कार्यशाला रंगमंच को बढ़ावा देने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा|
अध्यक्ष कामेश्वर ने अपने वक्तव्य में कहा कि समस्त मानव जाति के कल्याण हेतु पूरी दुनिया से संवाद स्थापित करने में प्रदर्शन कला सबसे सशक्त माध्यम है। विरासत में प्राप्त लोक संस्कृति बेहतर भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है। इसका संरक्षण एवं संवर्धन निरंतर जारी रखना आवश्यक है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आदम परवेज, जीशान आलम, हुस्ना फातिमा, जोगेंद्र केवट, अमन कुमार, रोहित राज, सुशील कुमार वर्मा, प्रकाश कुमार, प्रमोद कुमार, करण कुमार, रंजन कुमार, वीर कुमार, रिया कुमारी आदि मौजूद थे।
