राम लखन सिंह यादव कॉलेज अनीसाबाद के प्राचार्य प्रो सुरेंद्र प्रसाद ने कॉलेज परिसर में ग्रामीण विकास मंत्री को किया स्वागत !
जदयू के पटना महानगर के जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन राम लखन सिंह यादव अनीसाबाद, पटना में हुआ।इस सम्मेलन में उपस्थित बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ,पूर्व मंत्री श्याम रजक ,पूर्व सांसद चंदेश्वर चन्द्रवंशी ,पूर्व मंत्री कहकांश प्रवीण ,पूर्व मंत्री जय सिंह आदि उपस्थित थे, जिन्हें कॉलेज परिवार की ओर से प्राचार्य प्रो सुरेंद्र प्रसाद ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और एक मेमोरेंडम देकर कॉलेज की समस्याओं से अवगत करवाया। प्राचार्य ने अपने स्वागत भाषण एवम मेमोरेंडम में समस्याओं को बताया कि मेरे द्वारा 25 नवम्बर को भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ । इसके बाद स्थानीय थाना गर्दनीबाग की पुलिस ने बोर्ड को उखाड़ फेंका। कॉलेज में अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर आला अधिकारियों को आवेदन दिया गया है कि कॉलेज को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

A milestone in the history of college. Event highlighted by prasiddh ji. Thanks