
कड़कड़ाती ठंड में गरीबों के बीच किया गया गर्म कपड़ों का वितरण
पटना। भीषण ठंड को देखते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश महामंत्री, कला संगम की संचालिका जो समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय संयोजिका बिहार झारखंड एवं वेस्ट बंगाल की प्रभारी श्रीमती माया श्रीवास्तव एवं यूपीबीसी कंपनी के सीईओ ने संयुक्त रूप से पिछले कई दिनो से जरूरतमंद महिलाओ के बीच गर्म कपड़ा,शाल,स्वेटर आदि का वितरण किया जा रहा है।जिसका आज अंतिम दिन पुनाईचक में रह रहे जरूरतमंद महिलाओ के बीच कंबल वितरित किया गया। महिलाओ के बीच कंबल का वितरण करते हुए कला संगम की संचालिका व कायस्थ महासभा की प्रदेश महामंत्री एवं समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार झारखंड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने कहा कि इस भीषण ठंड में जरूरतमंदो के बीच गर्म कपड़े का दान करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। आज जरूरत है कि हर एक व्यक्ति खासकर महिलाएं आगे आकर जरूरतमंदों के बीच जाकर गर्म कपड़े वितरित कर मानवता की रक्षा के लिए आगे आए। गरीब लोगों ने गर्म कपड़े पाकर भावुक होते हुए श्रीमती श्रीवास्तव की सराहना किया।
श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि मैं हर साल जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े शॉल, स्वेटर,कंबल का वितरण करते आ रही हूं।
कंबल का वितरण होते देख लोगों ने कहा कि श्रीमती श्रीवास्तव ने गर्म कपड़े और कंबल का वितरण कर सर्दी से ठिठुरते गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
यूपीबीसी डोर विंडोज कंपनी के सीईओ ने कहा कि गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर गरीबों एवं असहायों को यह एहसास दिलाया गया कि समाज में अभी भी मानवता खत्म नहीं हुई है।
इस मौके पर समर्थ नारी समर्थ भारत की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक,प्रदेश उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव पटना महानगर अध्यक्ष अनिता मिश्रा, राखी सिंह , संगीता त्रिवेदी,रागनी सिंह, मीरा रानी,नीलू शर्मा ,संजू देवी, सरिता सिंह,किरण ठाकुर,नीरू सिंह,गुड़िया कुमारी एडवोकेट शालनी सिन्हा इत्यादि मौजूद रही ।