
LRC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सूरज इलेवन खगौल ने सोनू खान इलेवन खगौल को 38 रन से हराया।
खगौल, कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, लोको कॉलोनी, खगौल में आयोजित LRC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता था। रात के उजाले में जगमगाते मैदान में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, सूरज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन का टारगेट दिया। सोनू खान इलेवन 99 रन पर ऑल आउट हो गई।वहीं दर्शकों ने तालियों की गूंज से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस फाइनल मैच में सूरज इलेवन खगौल सोनू खान इलेवन को 38 रन से हराया।

इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। दानापुर विधान सभा के चर्चित भाजपा नेता रवि भूषण उर्फ बेला यादव , सुनील कुमार, मुख्य सहयोगी चंदू प्रिन्स, मोहम्मद शाहनवाज उर्फ रिंकू, वार्ड पार्षद शशि देवी संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्रॉफी दी। उसके बाद विजेता टीम को भाजपा नेता रवि भूषण उर्फ बेला यादव ने 51000 /हजार नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया । वही दूसरी ओर उपविजेता टीम को सुनील कुमार पूर्व उपाध्यक्ष ने 21000/ हजार रुपया का नगद पुरस्कार की राशि का पुरस्कार वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य सहयोगी चंदू प्रिन्स, मो शाहनवाज उर्फ ने संयुक्त रूप से दिया मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार का पुरस्कार हैप्पी को दिया गया। उसके बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वार्ड पार्षद शशि देवी, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार यादव, महेंद्र कुमार सिंह, ने सुधांशु को दिया। सूरज इलेवन के कैप्टन मोनू कुमार ने खगौल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए। कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और उन्हें नशे व अन्य गलत आदतों से दूर रखते हैं।

वहीं, खगौल के चर्चित समाजसेवी एवं मुख्य सहयोगी चंदू प्रिन्स , आयोजन करता अभिषेक कुमार,ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं ।और युवाओं को एकजुट करने का माध्यम बनते हैं।इस अवसर पर LRC के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे सुंदर माध्यम है और ऐसे आयोजनों को हर स्तर पर बढ़ावा देना चाहिए।
आयोजन स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा थी। दर्शकों का उत्साह, खिलाड़ियों का जुनून और अतिथियों की प्रेरणादायक बातें इस टूर्नामेंट को यादगार बना गईं। मौके पर मौजूद विश्वनाथ कुमार, अजय कुमार यादव,सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य सहयोगी चंदू प्रिन्स, सुजीत कुमार सिन्हा, मोनू बॉस,संजय कुमार उर्फ डब्लू, सलेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद महेंद्र कुमार सिंह , वार्ड पार्षद अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार यादव रंजन कुमार सिन्हा, ऑर्गेनाइजर अभिषेक कुमार, अंकित कुमार,सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।