
लोजपा आर की टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के द्वारा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान के नेतृत्व मे गठित टीम आज पटना के धनरूआ प्रखंड के जियाउद्दीन चक पहुंचा। जहां दो दिन पहले धर्मवीर पासवान की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पार्टी के द्वारा गठित टीम में एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के संजय पासवान, पीयूष पासवान,राजीव कुमार पासवान,राजीव रंजन ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी लिया । उसके उपरांत स्थानीय प्रशासन से बात कर इस घटना मे संलिप्त सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए 20 लाख रुपया मुआवजा का मांग किया है।