स्टार्टअप,एमोससिस पोर्टेबल पावर एलएलपी की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी
बिहटा, पटना। उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा ने 12 दिसंबर 2024 को आईआईटी पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर से एमोससिस पोर्टेबल पावर एलएलपी का पहला अंतर्राष्ट्रीय खेप (कंसाइनमेंट ) रवाना किया। इस कंसाइनमेंट में लीजन पोर्टेबल इन्वर्टर्स शामिल हैं, जो लागोस, नाइजीरिया के लिए भेजे जा रहे हैं।
समारोह के दौरान प्रोफेसर ए के ठाकुर, डीन (अकादमिक्स), डॉ. सुधीर कुमार, इन्क्यूबेशन सेंटर आईआईटी पटना के प्रोफेसर- इन-चार्ज और जयंत शांडिल्या तथा अभिजीत कुमार, एमोसिस पोर्टेबल पावर के निदेशक उपस्थित थे।
यह कंपनी लीजन पावर ब्रांड नाम से इनोवेटिव पोर्टेबल पावर सॉल्यूशंस प्रदान करती है, जो यूपीएस, होम इन्वर्टर्स,सोलर बैटरी पैक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी पैक्स आदि जैसे विविध अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त हैं। इसके उत्पादों में आईआईटी पटना में विकसित पेटेंट बैटरी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नीतीश मिश्रा ने कहा, “बिहार के व्यापारिक माहौल, नवाचार की क्षमता और स्टार्टअप संस्कृति के प्रति दृष्टिकोण में तेजी से परिवर्तन आ रहा है, जो उद्योग विभाग और अन्य हितधारकों, जैसे आईआईटी पटना की समर्पित कोशिशों के कारण संभव हुआ है। मैं आईआईटी पटना द्वारा समर्थित सभी स्टार्टअप्स को शुभकामनाएं देता हूं, विशेष रूप से एमोसिस पोर्टेबल पावर को, जो अब बिहार से अपनी गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित कर रहा है।”
एमोससिस पोर्टेबल पावर ने अपने उत्पादों का विकास इन्क्यूबेशन सेंटर, आईआईटी पटना के समर्थन से किया है|
