
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक राष्ट्र के विकास की जरूरत -माया श्रीवास्तव

उतरी आनंदपुरी बोरिंग केनाल रोड पटना में समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्मिता सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार झारखंड,एवं वेस्ट बंगाल की प्रभारी श्रीमती माया

श्रीमती माया श्रीवास्तव ने किया ,जिसमे करीब पांच सौ से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवींद्र कुमार चंद, बिहार के जाने माने चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ आर के गुप्ता, डा रानी प्रधान , दंत चिकित्सक डॉ राजेश राजहंस फिजियोथैरेपिस्ट डॉ आलोक कुमार ने लोगो की जांच की और बीमारियों से बचाव के उपाय और दवाइयां लिखी। कई लोगों को फ्री में दवा दी गई और जांच भी की गई।

इसके पूर्व स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करती हुई संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि भाग दौर के जिन्दगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहने से पचास की उम्र आते आते कई तरह के रोग से ग्रसित हो जा रहे हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभा सकता है। इसलिए सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है न कि लापरवाह रहने की। जरा सी जागरूक रह कर हम अपने स्वास्थ्य को बीमारियों से बचा सकते हैं और अपनी भूमिका राष्ट्र के लिय तय कर सकते हैं। आज जरूरत है हर कोई अपने स्वास्थ्य के लिय लापरवाही के बजाय इसे दैनिक जीवन में उतारे और स्वस्थ रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में

थी समर्थ नारी समर्थ भारत की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक ने कहा कि आज स्वास्थ्य शिविर जरूरत है कि आज अच्छे डॉ का पोआइमेनट नहीं मिल पाता कमसे कम स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से डॉ आसानी से मिल जाते हैं ,
उपस्थित महिलाओं में पटना महानगर अध्यक्ष अनिता मिश्रा, उपाध्यक्ष मिना श्रीवास्तव,किरण ठाकुर नीरू सिंह , सरिता सिंह,चुन्नी देवी अनीता देवी वीना पाठक रीना सिंह,ममता,पिंकी ,कोमल, नीलू शर्मा, सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी ।