
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन
विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन, पाटलिपुत्र यूनिट ने किया सम्मानित
कार्यक्रम में वृंदावन की फूलों की होली और मुखौटा नृत्य ने सब का मनमोह लिया
पटना। हैप्पी फैमिली की ओर से एन सी घोष में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें खास कर मुंगेर के अलावा लखीसराय,भागलपुर ,पटना आदि के डाक्टरों,इंजीनियरों के साथ साथ विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों आदि अपने पूरे परिवारों के साथ शामिल थे।
इस अवसर पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पाटलिपुत्र यूनिट की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित होने
वाली महिलाओं को सम्मान पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में सब इंस्पेक्टर खगौल (पटना) एकता कुमारी, सागरिका राय,ममता सिंह, अनिता कुमारी,कुमारी स्वाति, अर्पिता शर्मा,मीना प्रशांत, अनुपम वर्मा,पिंकी सिंह,मृदुला पटेल,सुनीता सिंह,अमिता कुमारी,सरिता कुमारी, अंजू प्रसाद,ऊषा कुमारी,डॉ पूजा, डॉ कनक लता कुमारी,मनीषा कुमारी,उमंग कपिल सौरभ,सुनंदा अग्रवाल,पापड़ी घोष आदि शामिल है। इसके अलावा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जाने माने चिकित्सक डॉ सुशील कुमार सिंह, मेदांता के यूरोलॉजी के निदेशक डॉ प्रभात रंजन,इंदिरा आईवीएफ,बिहार एवं झारखंड के हेड डॉ दयानिधि,विवान्तेस अस्पताल के निदेशक डॉ अनिल राय,दंत चिकित्सक डॉ संजेश कुमार गुंजन, शिक्षाविद डॉ पवन अग्रवाल, सुधीर मधुकर,इंदु भूषण प्रशांत, भूपेश प्रसाद,अंजनी कुमार, शिक्षाविद मोहन पासवान आदि ने संयुक्त से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश कुमार (सुंदरपुर),डॉ अतुल, डॉ अमित,मुकेश कुमार (पटना), प्रियदर्शी कुमार,मनोज कुमार (खावा),मुकेश कुमार (लगमा), पंचम,मनोज कुमार (हेमजापुर), कर्मवीर, मोहन पासवान,संजीव कुमार जवाहर, भरत पोद्दार,अशोक नागवंशी,विकास कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ पापड़ी घोष के गणेश वंदना से हुआ।
इस अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में संगीत गुरु डॉ पवन अग्रवाल (काकुल दा) ने अपने गजल से सबों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का समापन श्रेया गोस्वामी और रुध मजूमदार के मनमोहक वृन्दावन के रंगों के जगह,फूलों की होली से हुआ। वहीं सम्राट अध्या ने अपने मुखौटा नृत्य से दर्शकों को तालियों बजाते रहने पर मजबूर किया।जाने माने गायक मुकेश के गीतों को गाने वाले आर के लाल ने, जाने कहां गए वो दिन…एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल… गाकर स्वर सम्राट मुकेश को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विश्वबंधु,रवि प्रसाद ने मधुर आवाज में गाए गीतों से सबों का मनमोह लिया। मंडल सांस्कृतिक संघ,पूर्व मध्य रेल,दानापुर के कलाकारों ने अरुण कुमार के निर्देशन में एकांकी नाटक प्रस्तुत किया।
इस आयोजन में सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ मनोरंजक गेम खेल में शामिल हुई।
दंत चिकित्सक डॉ संजेश कुमार गुंजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होली मिलन समारोह में शामिल हुए : सुधीर मधुकर