
बिहार राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष जद यू की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अप्सरा को बनाया गया है। सात सदस्यों वाले आयोग में श्रीमती शीला टुड्डू, श्रीमती रजिया कामिल अन्सारी, श्रीमती पिंकी कुमारी, श्रीमती सजल झा, श्रीमती श्यामा सिंह एवं श्रीमती रश्मि रेखा सिन्हा को सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष बनाए जाने पर अप्सरा ने कहा कि राजनीति में ईमानदारी से किया गया संघर्ष कभी बेकार नहीं होता। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जदयू से जुड़ने के बाद हमने लगभग पिछले तीन दशक में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसका प्रतिफल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक जिम्मेदारी भरी पद को सौंपकर हमें प्रदान किया है। महिलाओं के लिए अनगिनत कार्य करने वाली सरकार के लिए महिला हित में कार्य करना किसी चुनौती से कम नहीं।