
विश्व पर्यावरण दिवस पर, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन,पाटलिपुत्र इकाई ने ईसाई कब्रिस्तान में किया वृक्षारोपण

प्लास्टिक को कहो ना,को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
दानापुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ,यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया , पाटलिपुत्र इकाई द्वारा वृक्षारोपण और प्लास्टिक को कहो ना,जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस मौके पर खगौल के क्रिश्चियन कब्रिस्तान परिसर में
आयोजित वृक्षारोपण अभियान
में खास कर आम,अमरूद, आमला,नींबू,कटहल,जामुन समेत फूल और छायादार 100 से अधिक पेड़ लगाया गया।
इस के साथ साथ, आम नागरिकों को दैनिक जीवन में प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया गया और इसके विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिहार राज्य शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया और इस के लिए समाज से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
सेवानिवृत्त वन विभाग के रेंजर एवं आजीवन सदस्य श्री संजीव कुमार ने कहा कि पेड़ लगाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि हम छोटे स्तर पर भी प्रयास करें तो बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
पाटलिपुत्र यूनिट के उपाध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण में हम सभी को योगदान देना चाहिए। यह हम सबका साझा उत्तरदायित्व है।
श्री सुशील मुर्मू (अध्यक्ष, खगौल क्रिश्चियन कब्रिस्तान) और सुश्री सुसन हिल (कोषाध्यक्ष, खगौल क्रिश्चियन कब्रिस्तान) ने कहा, “हमें प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए और इसकी शुरुआत हमें खुद से करनी चाहिए, क्योंकि ‘चैरिटी बिगिन्स एट होम’।
कार्यक्रम में,पर्यावरण संरक्षण पर आधारित, प्रोफेसर अहमद बद्र द्वारा लिखित गीत
“धरती है बीमार” को इंद्रजीत गोस्वामी ने गा कर सबों को धरती और जीवन को संरक्षित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी से आग्रह किया गया कि वे अपने स्तर पर हरित जीवनशैली को अपनाएं और समाज में पर्यावरणीय जागरूकता फैलाने में योगदान दें।
इस अवसर पर कई विशिष्ट व्यक्तित्व रेव. निशांत (निदेशक, मंथन), रेव. रितेश मसीह (पादरी, बैपटिस्ट यूनियन चर्च, खगौल), डॉ. संजीव गुंजन (वरिष्ठ दंत चिकित्सक), प्रज्वल अग्रवाल, अशोक नागवंशी, अनीता कुमारी, वर्षा , धर्मेंद्र कुमार,जयपाल, शशि भूषण ‘उजाला’, धर्मेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार आदि सदस्यों ने इस अभियान को सफल बनाने महत्वपूर्ण योगदान किया है।