
“प्रथम कायस्थ महापंचायत 2025”
प्रथम कायस्थ महापंचायत 2025 का भव्य आयोजन ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में संपन्न
पटना, 20 जुलाई 2025:
आज पटना स्थित ज्ञान भवन, गांधी मैदान में प्रथम कायस्थ महापंचायत 2025 का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से हजारों की संख्या में कायस्थ समाज के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, युवा और वरिष्ठजन उपस्थित हुए।
इस महापंचायत का उद्देश्य कायस्थ समाज के सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सशक्तिकरण पर मंथन करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ हुई। कार्यक्रम के संयोजक मनीष Sinha ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
ऋतुराज, राजीव रंजन, मनीष , चक्रपाणि महाराज, संजीव चौरसिया और भी बुद्धिजीवी वर्ग के नेता ने कहा कायस्थ समाज ने सदैव प्रशासन, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। आज समय की मांग है कि समाज एकजुट होकर नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, तकनीकी कौशल और नेतृत्व विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, कायस्थ कल्याण न्यास की स्थापना, छात्रवृत्ति योजना और सामुदायिक भवन निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि यह महापंचायत हर वर्ष आयोजित की जाएगी और समाज के सर्वांगीण विकास
