
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मनाए बकरीद।
खगौल। आने वाले त्योहारों बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। बृहस्पतिवार को पर्व को लेकर को खगौल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बकरीद को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए ।खगौल थानाध्यक्ष कुमार रौशन के नेतृत्व में बकरीद पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि बकरीद के नवाज के मौके पर हर जगह अत्यधिक पुलिसबल की साथ प्रशासन पूरी तरह से चौकस रहेगा। हर गली और चौराहे में पुलिस गश्ती करती रहेगी। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। उन्होंने खगौल के नागरिकों से अपील की आने वाले त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ बकरीद मनाएं। वहीं सुनील कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स ने कहा कि खानकाहो के समीप विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया । नगर परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार से आग्रह किया है। कि नवाज के समय भीष्म गर्मी को देखते हुए पानी की टैंकर सभी जगह लगाने की उचित व्यवस्था की जाएगी । बैठक में मौजूद सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर सिद्धार्थ कुमार पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद खगौल शिवनंदन पासवान, वार्ड पार्षद महेंद्र कुमार सिंह,समाजसेवी अजय कुमार यादव,सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स, रितेश कुमार उर्फ बिट्टू, दीपक कुमार, अशोक कुमार शर्मा, अनिल कुमार, वार्ड सदस्य कोथवां रंजन कुमार, गुप्ता जी,मुस्लिम समुदाय से मोहम्मद शाहनवाज उर्फ रिंकू,आदम परवेज, मोहम्मद मनहर, महफूज आलम,सहित अन्य गणमान लोग उपस्थित थे।