
एमडी रूपेश राज ने कहा दही खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता 18 जनवरी को है ,6204381026 नम्बर पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है
सुधा एमडी रूपेश राज के मुताबिक दूध दही पनीर तिलकुट मकर संक्रांति पर त्यौहार में लोगों ने इस बार पिछले साल से अधिक खरीदारी की है जिसमें दूध का प्रतिशत 7% अधिक,दही में 22% तिलकुट खरीदारी में 18% एवं पनीर की खरीदारी में 17% अधिक ग्राहकों ने खरीदारी में दिलचस्पी दिखाएं. एमडी ने बताया कि इस बार दही खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता 18 जनवरी को है जिसमें सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. बड़ी संख्या में लोग ठंड के बावजूद इस बार भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे.
सुधा डेयरी मार्केटिंग टीम के अनुसार 33 लाख लीटर दूध, 870000 किलोग्राम दही 16660 किलोग्राम तिलकुट और 28500 किलोग्राम पनीर की बिक्री हुई।