पटना के लोगों के होम डेकोर की हर जरूरतों के लिए होम कैनवास का हुआ उद्घाटन
पटना। रूपसपुर नहर पर,गोला रोड, बेली रोड आदि जगहों के लोगों के घर की सजावट की जरूरतों को पूरा करने के लिए होम कैनवास शो रूम का उद्घाटन महावीर नगर, गौतम सिटी के बगल में, ईस्ट गोला रोड में हुआ। उद्घाटन शाम्भवी सिन्हा एवं आभा कुमारी ने फीता काट कर संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपस्थित होम कैनवास के संयोजक शैलेन्द्र प्रकाश एवं राजीव प्रियदर्शी त्रियार बताया कि इस क्षेत्र में लोगों को उचित मूल्य पर ब्रांडेड कम्पनी का घर बनाने एवं सजावट का सामान नही मिल पाता था। इसी उद्देश्य से क्रॉम्पटन,गोदरेज इत्यादि कम्पनी के सामान की उपलब्धता के साथ घर बनाने एवं सजावट का शो रूम यहाँ पर खोला गया है। यहां लोगों को उनकी पसंद का सभी प्रकार का घर डेकोरेशन का सामान उचित मूल्य पर मिल पायेगा। मौके पर मौजूद समाजसेवी राजीव कुमार ने बताया कि इस इलाके में घर बनाने एवं सजावट के सामान का शो रूम खुलने से आसपास के लोगों में काफी खुशी है। अब उन्हें अच्छी क्वालिटी का घर बनाने एवं सजाने का सामान उचित मूल्य पर यहां पर मिल सकेगा।
शैलेन्द्र प्रकाश एवं राजीव प्रियदर्शी त्रियार ने बताया कि यहां पर ग्राहकों को उचित दर पर टाइल्स, क्रॉम्पटन मॉड्यूलर किचन, क्रॉम्पटन स्टोव, एकट्री लोवर्स, गोदरेज हार्डवेयर, वॉलपेपर, प्लाई,लिमिनेटस,माइका जैसे अन्य घर बनाने और सजावट का सामान मार्केट रेट से काफी कम दाम में उपलब्ध रहेगा। साथ ही सामान और क्वालिटी की पूर्ण गारंटी मिलेगी। एक ही छत के नीचे सामान के साथ कारीगर, टाइल्स, मॉड्यूलर किचन, लोवर्स एवं मकान के साजो सज्जा से संबंधित सभी जरूरी सामान उपलब्ध रहेगा। मार्केटिंग और व्यवस्था शैलेंद्र और राजीव जी के देखरेख में रहेगा। मौके पर बाल कृष्ण त्रियार,पुष्पा रानी त्रियार,बिनोद प्रसाद सिन्हा, अंकिता सिन्हा, वितरण ग्रुप के केशव कुमार,पुष्पा कुमारी,राजीव कुमार,कुमार अंश राज, रामाधार जी सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
