पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
दानापुर। रविवार को दानापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तकिया पर में उत्तर प्रदेश के भारत युग फ्लाइंग पिजन क्लब एवं बिहार यूथ फ्लाइंग पिजन क्लब के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रामकृपाल यादव ने विराट पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर प्रतिभागियों एवं ग्रुप को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि देश एवं बिहार के खिलाड़ी नाम रौशन कर रहे है। सरकार भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है और सभी स्तर के खिलाड़ियों आगे बढ़ने का मौका एवं हौसला बढ़ाया है। आज दानापुर तकिया पर उत्तर प्रदेश एवं बिहार के खिलाड़ी खेल रहे थे। आज पहला विजेता उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जीत हासिल किए वहीं दूसरे स्थान पर बिहार का खिलाड़ी रहा।
पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने दोनों टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सभी को सम्मानित किया।
