मसौढ़ी।
आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को रजिस्ट्री ऑफिस मसौढ़ी के नजदीक सुधा डेयरी विपणन विभाग की ओर से सेल एवं प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को डिलाइट मिल्क से बनी चाय पिलाई गई, जिसकी सभी उपभोक्ताओं ने सराहना की। साथ ही उपभोक्ताओं को थर्मोफॉर्मिंग पनीर के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर प्रभारी विपणन श्री संजय कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
