अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत उत्पाद प्रदर्शनी आयोजित
पटना, 06 जुलाई 2025 — अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज नाला रोड, पटना में एक विशेष उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को सहकारिता आधारित डेयरी उत्पादों जैसे Misti Doi, Thermoforming Paneer, और Delight Milk की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विपणन प्रभारी श्री संजय कुमार प्रबंध निदेशक रितेश सर एवं आईटी हेड सुरेश सर की उपस्थित उल्लेखनीय रही। उन्होंने उपभोक्ताओं को उत्पादों की गुणवत्ता और लाभों से अवगत कराया।
इस आयोजन का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन के अंतर्गत निर्मित उत्पादों को आम जनता तक पहुँचाना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना रहा।
इस मौके पर कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

