
कुशवाहा अभियंता फोरम का 33 वीं आमसभा का आयोजन ” मौर्य कुशवाहा अभियंता भवन” रेडियेन्ट स्कूल के पीछे, खगौल सगुना मोड़ पथ पटना में सम्पन्न हुआ। आमसभा की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष इ० अजय कुमार वर्मा द्वारा किया गया। फोरम के आमसभा का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इ० रघुनन्दन सिंह, महाप्रबंधक (से.नि.) द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। आमसभा में फोरम के सभी 18 परिक्षेत्रों के पदाधिकारीगण सदस्यगण एवं सैकड़ो कुशवाहा समाज के अभियंताओं ने भाग लिया।
फोरम के आमसभा में कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि इ० रघुनन्दन सिंह,महाप्रबंधक (सेवानिवृत), HPCL-Mittal Energy Pvt Ltd. ने अपने संबोधन में कहा कि फोरम अपने स्थापना के 33 वर्षों के कालखंड में बहुत ही उम्दा ढंग से समाज के विकास में योगदान दे रहा हूँ। फोरम में युवाओं को अग्रिम पंक्ति में आगे लाने की जरूरत है। फोरम की गतिविधि का बिहार-झारखंड से बाहर पूरे देश में प्रचार-प्रसार करने की जरूरत हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी फोरम के बारे में प्रचारित करने की आवश्यकता है।
फोरम के उपाध्यक्ष इ० निर्मल कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि फोरम अपने स्थापना काल से हीं कुशवाहा समाज के उत्थान में प्रयासरत रहा है। उन्होनें कहा कि फोरम के अभियंतागण समाज के सर्वांगिण विकास के प्रति संकल्पित भाव से क्रियाशील रहते है।
फोरम के महासचिव इ० रामदरस सिंह ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सत्र 2024-25 में हुए फोरम के तमाम गतिविधियों को सभा पटल पर रखा तथा कहा सदस्यों के सहयोग से जगदेव स्मृति छात्रवृति योजना के तहत् समाज के गरीब एवं होनहार सैकड़ो छात्रो का आर्थिक मदद पहुंचाया गया है। इस योजना के तहत् अब तक 58.00 लाख से अधिक की राशि फोरम की ओर से वितरित की जा चुकी है। सदस्यों के सहयोग से पटना में मौर्य कुशवाहा अभियंता भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस कार्य में अबतक लगभग रु.1.50 करोड़ रूपये खर्च हो चुका है। महासचिव जी द्वारा पटना में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य छात्रावास भवन के निर्माण का प्रस्ताव सभापटल पर रखा गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। महासचिव ने कहा की आजीवन सदस्यता बढाने तथा क्षेत्रों को मजबूत करने की दिशा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।फोरम के कोषाध्यक्ष इ० रामानुज प्रसाद वर्मा ने सत्र 2024-2025 के आय-व्यय का लेखा आमसभा के पटल पर प्रस्तुत किया, जिसे विचार-विर्मश उपरान्त सर्वसम्मति से पारित किया गया। फोरम के संरक्षक एवं पूर्व अभियंता प्रमुख इ० चंद्रेश्वर सिन्हा ने कहा कि बहुत ही मुश्किलों से फोरम को खड़ा किया गया है। उन्होने नयी पीढ़ी से अपील किया कि वे फोरम को और अधिक उँचाई तक ले जाए।
आमसभा में सभी 18 परिक्षेत्रों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने परिक्षेत्रों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा फोरम के सुदृढ़ीकरण पर अपने-अपने बहुमुल्य विचार/सुझाव दिये। आमसभा में अपने विचार रखने वालों में इ० अयोध्या कुमार, पूर्व सदस्य योजना एवं परामर्शदातृ समिति, इ० रामविलास सिंह, श्री चन्द्रप्रसाद (मोटिवेशनल गुरू) श्री सुनील कुमार सिंह, ADJ भागलपुर, इ० सत्यनारायण मेहता, इ० रामविलास सिंह, इ० पवन कुमार, इ० कौशल कुमार, इ० रामजग सिंह, इ० विजय कुमार उपाध्यक्ष आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार आमसभा के बीच रखा।
आमसभा में अध्यक्ष जी द्वारा सर्वसम्मति से इ० अयोध्या कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में इ० कौशल कुमार तथा इ० श्रीराम सिंह का मनोनयन किया गया। निर्वाचक पदाधिकारी द्वारा सत्र 2025-2026 के लिए फोरम के केन्द्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन कार्य कराया गया निर्वाचीत पदाधिकारियों की सूची निम्न प्रकार है-
- अध्यक्ष- इ० अजय कुमार वर्मा
- उपाध्यक्ष- इ० निर्मल कुमार सिंह
- महासचिव- इ० विजय कुमार
- सचिव- इ० रामदरस सिंह,इ० दिलीप कुमार दिनकर इ० विमलचन्द प्रसाद
- कोषाध्यक्ष-इ० रामानुज प्रसाद वर्मा
- अंकेक्षक इ० रामचीज सिंह
- कार्यकारिणी समिति-इ० जयप्रकाश सिंह,इ० संतोष कुमार सिन्हा,इ० सौरभ कुमार,इ० योगेन्द्र प्रसाद मेहताइ० देवेन्द्र नाथ देव,इ० नरेश कुमार,इ० विनोद प्रसाद,इ० राजकुमार सिंह,इ० रामाशंकर प्रसाद,इ० अशोक कुमार सिंह,इ० शिवशंकर सिंह,इ० मनोज कुमार,इ० नथुनी सिंह,इ० जवाहर लाल सिंह
- योजना एवं परामर्शदातृ समिति- इ० सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,इ० राजाराम प्रसाद,इ० नित्यानंद सिंह मौर्य,इ० शैलेश कुमार सिंह,इ० रामानुग्रह प्रसाद
अपने अध्यक्षीय भाषण में फोरम के अध्यक्ष इ० अजय कुमार वर्मा ने कहा कि कुशवाहा समाज का सर्वागीण विकास फोरम का मूल उद्देश्य है। हम अपने लक्ष्यों को हर वर्ष हासिल करने की दिशा में अग्रसर रहते है। आने वाले समय में और नई-नई योजना बनाकर समाज का विकास किया जाएगा। उन्होने अभियंता समुदाय को धन्यवाद की ज्ञापित किया तथा नई कार्यकारिणी की टीम के प्रति शुभकामनाएं भी सम्प्रेषित किया।
अन्त में नव-नर्वाचित केन्द्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों / सदस्यों को निर्वाचन पदाधिकारी इ० अयोध्या कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई।
आमसभा का प्रभावी ढंग से मंच संचालन फोरम के सचिव इ० दिलीप कुमार दिनकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर फोरम की ओर से स्मारिका का भी विमोचन किया गया।