
सुधा डेयरी में 18 जनवरी 2025 को दही खाओ ,ईनाम पाओ
दही खाओ, ईनाम पाओ प्रतियोगिता में शमिल होने के लिए 6204381026 नंबर पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने बताया कि दही खाओ, ईनाम पाओ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दिन अपना पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से प्रतिभागियों के आने की संभावना है।
इसके रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क नहीं है। 3 मिनट के अंदर दही खाने की प्रतियोगिता होती है।अब तक 4 किलो से ऊपर का रिकॉर्ड है। सीनियर सिटीजन, महिलाओं व सामान्य लोगों के लिए अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित होती है। तीनों ग्रुप के एक से लेकर तीसरे स्थान तक एवम ऑल ओवर टॉप को आकर्षक पुरस्कार मिलते हैं। अगर आप कोई पुरस्कार नहीं जीतते हैं तो भी दही मुफ्त में खा ही सकते हैं।
