

गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मोत्सव के मौके पर नगर कीर्तन निकाला गया
पटना साहिब। पटना सिटी में सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मोत्सव के मौके पर नगर कीर्तन निकाला गया। इस नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। नगर कीर्तन में हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे के साथ-साथ जगह-जगह पर भंडारे का भी इंतजाम किया गया था। इस मौके पर लाखों-लाख की संख्या में सिख समुदाय के लोग गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा पहुंच रहे हैं। बोले सो निहाल,व सत श्री अकाल के नारों से पूरा पटना सिटी गूंजने लगा। जिला प्रशासन के द्वारा महिला सुरक्षा बल एवं पुलिस बल तैनात किए गए व सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। 5 जनवरी यानी रविवार को पटना सिटी के गायघाट से एक विशाल नगर कीर्तन एवं पालकी निकाला जाएगा जो अशोक राजपथ होते हुए गायघाट पश्चिम दरवाजा चौक एवं गुरुद्वारा जाकर संपन्न होगा।
