
बी एस कॉलेज में नेत्र जांच शिविर का आयोजन
दानापुर। शुक्रवार 3 जनवरी को दानापुर स्थित बी एस कॉलेज में महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई०क्यू०ए०सी०) तथा ए०एस०जी० नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मियों तथा छात्र – छात्राओं के साथ – साथ स्थानीय लोगों ने निः शुल्क नेत्र जांच के साथ -साथ निः शुल्क नेत्र स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो० (डॉ०) मधु प्रभा सिंह ने युवा छात्र – छात्राओं के बीच बढ़ती नेत्र समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए इसके कारणों तथा निदान को पहचानने की आवश्यकता पर बल दिया।