खाटू श्याम के भण्डारे में बारह सौ से अधिक ने किया प्रसाद ग्रहण
पटना। श्री खाटू श्याम पधारो पटना धाम के बैनर तले आयोजित भण्डारे में करीब बारह सौ से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य प्राप्त किया।खाटूश्याम के संस्थापक कन्हैया अग्रवाल का आज जन्मदिन भी था। भंडार का आयोजन देवी स्थान मंदिर,जहाजी कोठी के समीप, कदमकुआं में किया गया। इस भण्डारे में प्रसाद ग्रहण के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भण्डारे में भक्तगण पूरी श्रद्धा से पूरी, कचौरी, सब्जी, बुँदिया आदि का प्रसाद श्याम भक्तों से ग्रहण कर रहे थे। एम पी जैन ने बताया कि प्रसाद बाँटने में श्याम भक्त आनन्द डालमिया, मुकेश हिसारिया , शेखरबागड़िया,जीतेंद्र कुमार जीतू, सचिन डालमिया, अनुज गुप्ता, शुभम सर्राफ, कमलेश सिंह, अनंत अगरवाल, राजेश बजाज, सज्जन चौधरी, अजय शर्मा ,केशव अग्रवाल, रिषभ अग्रवाल, अरविंद सर्राफ, आलोक अग्रवाल, राजेश बजाज, और सतीश अग्रवाल ने सहयोग किए साथ हीं अनेक श्यामभक्त सहयोग में लगे हुए थे।
