‘सभी धर्मों का करें सम्मान’ नाटक का किया गया प्रदर्शन
फुलवारी शरीफ। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच वाल्मी फुलवारी शरीफ पटना के महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित नाटक-“सभी धर्मों का करें सम्मान” की प्रस्तुति रविवार को सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के सभागार में की गई ।
नाटक में धर्म का मर्म समझाने की कोशिश की गई जिसमें यह दिखाया गया कि कोई भी धर्म निर्दोष इंसानों पर जुल्म करने की इजाजत नहीं देता।
कुदरत ने अपनी बगिया में हर तरह की खुशबू चारों तरफ फैलाई है ठीक उसी तरह देश के हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब जन एक समान है।
कलाकारों में महेश चौधरी,अमन कुमार,प्रमोद कुमार, गुंजन सिन्हा, विशेष कुमार, श्रीकांत कुमार, गजेंद्र मालाकार,आयुष एवं रंजन कुमार आदि थे।
